फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68,500 शिक्षक भर्ती 2018: ओबीसी अभ्यर्थियों ने उत्तीर्णांक में 5% छूट लागू करने की मांग उठाई

Sat, 18 Jul 2026 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती। - फोटो : चैटजीपीटी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक (40 प्रतिशत) के आधार पर परिणाम संशोधित कर नई चयन सूची जारी करने की मांग की।

विज्ञापन


भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि आयोग की संस्तुति लागू होने पर ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर इस विषय पर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति की प्रति भी सौंपी। इस दौरान रवि वर्मा, चन्द्रप्रकाश पटेल, संदीप सिंह, कृष्ण कुमार, अविनाश वर्मा, सुशील यादव, रवि गुप्ता, नीरज सिंह, सच्चिदानंद यादव और अर्चना कुमारी सहित अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें