फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीएचडी प्रवेश के लिए अब तक 6685 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2023 के तहत पीएचडी प्रवेश के लिए अब 6685 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में 51 विषयों में पीएचडी 1170 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इनमें 733 सीटें विश्वविद्यालय परिसर और 437 सीटें महाविद्यालयों में हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया है। 15 नवंबर तक 7498 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए थे और इनमें से 5450 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद सोमवार तक 8522 अभ्यर्थियों ने क्रेट-2023 के लिए आवेदन किए हैं और इनमें से 6685 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, पिछले साल क्रेट-2022 के तहत 43 विषयों में पीएचडी की 709 सीटों पर प्रवेश के लिए 6780 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन

इस बार जितने अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, इन्होंने अगर फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं तो पिछले साल के मुकाबले इस बार संख्या काफी अधिक हो जाएगी। इस बार सीटों की संख्या भी बढ़ी है, सो इविवि के अफसरों को उम्मीद है कि क्रेट-2023 के लिए आवेदनों की संख्या आठ हजार से अधिक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें