कोरोना संक्रमण के बीच वोट डालने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर उत्साह दिखाया, कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 65.58 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि कोरांव के कई बूथों पर देर रात तक मतदान जारी रहा। ऐसे में अंतिम तौर पर मत प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है। इसी के साथ कुल 26023 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया। बैलेट बॉक्स देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा हुए। सभी 23 ब्लाक में दो मई को मतगणना होगी। उसी दिन देर रात तक परिणाम आने की उम्मीद है। निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।