फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनआईटी परिसर, टैगोर टाउन, समेत पांच इलाकों में 6474 की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को शहर के पांच इलाकों में सर्वे और स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 6474 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जबकि 1355 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे अभियान में कुल 41 टीमों को लगाया गया था। सर्वे अभियान पॉजिटिव आए व्यक्ति के घर से 250 वर्ग मीटर के इलाके में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि रविवार को सर्वे अभियान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन के एमएनएनआईटी परिसर स्थित आवास के आसपास, टैगौर टाउन में प्रोफेसर के आवास के आसपास, एसीएमओ के शिवकुटी, राजापुर, सिविल लाइंस लोहिया मार्ग में चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे सोमवार को भी चलेगा। एरिया पूरा करने के बाद ही समाप्त किया जाएगा।
सर्वे अभियान मंगलवार से
शहरी इलाके में लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार से शुरू होने वाला सर्वे अभियान मंगलवार से चलेगा। कुछ दिक्कतों की वजह से इसे आज से शुरू नहीं किया जा सका। डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि सर्वे के दौरान मरीजों का विवरण तैयार करने वाला प्रोफार्मा ही आज आया है। कल इसे आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटा जाएगा। इसके बाद मंगलवार से यह अभियान शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें