फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 62 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ओर से ली जा रही पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा शुक्रवार को शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा तकरीबन 62 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी। हालांकि पहले दिन प्रयागराज में परीक्षा नहीं हुई। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर, देहरादून, आगरा एवं ग्वालियर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ऑन लाइन परीक्षा हुई। अब शनिवार को प्रयागराज समेत इन पांच शहरों के 24 केंद्र में परीक्षा होगी। आज पहली पॉली में 1708 में से 1050, दूसरी पॉली में 1213 में से 805 एवं तीसरी पॉली में 3218 में से 1915 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। तीनों ही पॉलियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत क्रमश: 61.45, 66.36 एवं 59 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें