फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में टूटे रेलवे ट्रैक से गुजर गई ट्रेन, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे ट्रैक से गुजर गई जौनपुर पैसेंजर, रोकनी पड़ीं कई ट्रेनें
विज्ञापन

0 हादसा बचा, रेलकर्मियों ने ली राहत भरी सांस
0 बुंदेलखंड, काशी समेत कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज/फूलपुर। प्रयाग जंक्शन से जौनपुर जा रही एजे पैसेंजर शुक्रवार को टूटे रेल ट्रैक से गुजर गई। राहत भरी बात यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। टूटे ट्रैक की जानकारी मिलने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर तमाम रेल अफसर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित रूट की कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं। बाद में कॉशन लेकर एक-एक करके ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 6.40 बजे एजे पैसेंजर प्रयाग जंक्शन से चली। जंघई रूट के बरियाराम से गुजरने के बाद करकोली गांव के समीप ट्रेन गुजरी तो उसके लोको पॉयलट को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। इसके पूर्व वहां ग्रामीणों ने भी रेल ट्रैक में फ्रैक्चर देख लिया था, जब तक ग्रामीण इसकी सूचना जंघई स्टेशन पहुंचाते, तब तक एजे पैसेंजर वहां से गुजर गई। इस बीच ट्रेन के ड्राईवर की सूचना पर रेलवे का तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा और ट्रैक की मरम्मत के लिए जुट गया। इस दौरान संबंधित रूट की बुंदेलखंड एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों को रोक लिया गया। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल, रेल पथ निरीक्षक डीएन मिश्र के निर्देशन में फिश प्लेट को जोड़कर टूटी रेल पटरी की मरम्मत कराई गई। इसके बाद ही कॉशन लेकर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई। प्राथमिक जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि मौसम में परिवर्तन की वजह से ही रेल ट्रैक में फ्रैक्चर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें