फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी में शिक्षिकाओं को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एसएमसी में अवकाश ग्रहण करने वाली शिक्षिकाओं की विदाई
0 शिक्षिकाओं के सम्मान में छात्राओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की
प्रयागराज। सेंट मेरीज कॉन्वेंट (एसएमसी) इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ प्रधानाचार्या भी भावुक हो गईं। मौका था, विद्यालय की पांच शिक्षिकाओं के अवकाश ग्रहण करने पर आयोजित विदाई समारोह का। शिक्षिका रमा त्रिपाठी, उल्फत अहमद, संध्या अग्रवाल, शीमा वालिया, शीमा मुमताज एवं नंदिता सिन्हा को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के सम्मान में विद्यार्थी जीवन में शिक्षक की भूमिका पर आधारित मनमोहक नत्य नाटिका प्रस्तुत किया और विदाई गीत गाए।
विज्ञापन

इस मौके पर अवकाश ग्रहण कर रहीं शिक्षिका रमा त्रिपाठी ने कहा कि माता-पिता तथा बड़ों का सम्मान करके ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जबकि शिक्षिका उल्फत अहमद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को इस आयोजन के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति ने सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को बधाई देने के साथ उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर विद्यालय की छात्रा अनन्या पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें