फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए मेजा में मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए मेजा में मिली जमीन
विज्ञापन

0 फूलपुर में शुरू हो चुका है महाविद्यालय का निर्माण
0 शहर पश्चिमी और कौशाम्बी में भी बनना है कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यमुनापार में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए मेजा में जमीन मिली गई है। जमीन को चिह्नित करते हुए मेजा तहसील प्रशासन ने जमीन राजकीय महाविद्यालय के नाम ट्रांसफर करने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रस्ताव भेज दिया है। मंडल में कुल चार राजकीय महाविद्यालयों का निर्माण होना है, जिनमें मेजा समेत फूलपुर, शहर पश्चिमी और कौशाम्बी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज मंडल में चार राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। फूलपुर में तो निर्माण भी शुरू हो चुका है। कौशाम्बी के सिराथू में भी राजकीय महाविद्यालय के लिए जमीन मिल चुकी है, लेकिन शहर पश्चिमी और मेजा में जमीन नहीं मिल पा रही थी। गत दिनों प्रयागराज आए उच्च शिक्षामंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के समक्ष उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम ने यह मुद्दा उठाया था और उच्च शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही जमीन मिल जाएगी। उनके आश्वासन के कुछ दिनों बाद ही मेजा में जमीन चिह्नित कर ली गई। महाविद्यालय स्थापना/निर्माण कार्य प्रयागराज परिक्षेत्र का कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदू प्रकाश सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप कपूर को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इंदू प्रकाश सिंह ने बताया कि मेजा के एसडीएम ने जमीन चिह्नित किए जाने की सूचना दे दी है। मेजा के ग्राम गुनई गहरपुर, परगना खैरागढ़ में 1.724 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। यह बंजर खाते की भूमि है और इसका प्रस्ताव राजकीय महाविद्यालय के पक्ष में करते हुए पत्रावली मुख्य राजस्व अधिकारी को भेज दी गई है। जमीन राजकीय डिग्री कॉलेज के नाम होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मेजा में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण से न केवल यमुनापार के छात्र-छात्राओं, बल्कि मिर्जापुर तक की सीमा में आने वाले क्षेत्रों के विद्यार्थियों को फायदा होगा। शहर पश्चिमी में भी जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें