फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी के लिए आए 17.25 लाख आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम 4 बजे तक 17 लाख ने जमा की फीस
विज्ञापन

0 यूपीटीईटी की फीस जमा करने के अंतिम दिन जुटे रहे अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यूपीटीईटी के लिए मंगलवार शाम चार बजे तक शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 17.25 लाख तक पहुंची। परीक्षा नियामक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नौ अक्तूबर को शुल्क जमा करने के अंतिम दिन सर्वर सही चला, इस कारण शुल्क जमा करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सचिव ने बताया कि रात 12 बजे तक अभ्यर्थियों का आंकड़ा 19 लाख पार कर सकता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि रात में वेबसाइट बंद होने के बाद बुधवार को सही आंकड़ा जारी होगा। टीईटी के लिए आवेदन के अंतिम दिन तक कुल 22.77 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाए थे। इसमें से 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मंगलवार शाम चार बजे तक शुल्क जमा कर लिया था। शुल्क जमा करने में पीछे रह गए अभ्यर्थियों के बारे में सचिव परीक्षा नियामक का कहना है कि कुछ लोगों ने एक से अधिक बार पंजीकरण करवा लिया था, ऐसे अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें