गांव समाज की जमीन पर बना दिया स्कूल
0 अवैध कब्जा की कई अन्य शिकायतें, कानूनगो और दो लेखपाल को चार्जशीट
इलाहाबाद। फूलपुर के करनईपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके स्कूल बनवाने का मामला सामने आया है। खास यह कि लगातार शिकायतों के बाद भी अवैध कब्जा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सुहास एलवाई के सामने यह मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने क्षेत्र के लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
इसी तहसील के मलिहान गांव में खलिहान की जमीन पर ही कब्जा हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। डीएम ने इस मामले में भी राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। अवैध कब्जे के ही एक अन्य मामले में चकिया हिनौता के लेखपाल को भी चार्जशीट दिया। डीएम ने अन्य शिकायतों को भी एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया। तहसील समाधान दिवस एसएसपी नितिन तिवारी, सीडीओ सैमुअल पॉल एन. समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
अफसरों को दी गई नियमों की जानकारी
इलाहाबाद। मनोरंजन कर विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों की अफसरों को जानकारी दी गई। विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, ई-पोर्टल, डिस्ट्रिक्ट पोर्टल आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी अरविंद वर्मा के अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के प्रभारी भी मौजूद रहे। इनके अलावा निरीक्षक राजीव सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, विनोद कुमार पाण्डेय, अहसन फारूक खां आदि शामिल रहे।े