फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

디₩ ̄U₩ᅰ₩ᅫ￁ ￟₩ᅳU₩!₩¬│ ᅲ₩ᄏ ᅰᅦᄌ￰U ￟₩ ̄U￙￴ᄡ ᄋ￰ᄂ ￧ᅵᄚ ᅰ꽤

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्गों से होगी आवाजाही
इलाहाबाद। सावन महीने में इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। विभिन्न जगहों से आने वाले बड़े और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबकि वाराणसी मार्ग पर एक लेन कांवरियों के लिए आरक्षित है। इस कारण दूसरे लेन पर भारी भीड़ हो जा रही है। वाराणसी मार्ग पर जगह जगह सड़क निर्माण और कुछ जगहों पर फ्लाईओवर का भी काम चल रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन जाम लग जाता है। इसी कारण निर्णय लिया गया है कि सावन महीने में भारी वाहनों के लिए इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पूरी तरह से बंद कर जाय। इस दौरान कानपुर से वाराणसी जाने वाले वाहनों को फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर के रास्ते से वाराणसी भेजा जाएगा। लखनऊ से वाराणसी जाने वाले वाहनों को रायबरेली, ऊंचाहार, जौनपुर के रास्ते से वाराणसी, प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को रायबरेली, ऊंचाहार, मछली शहर और जौनपुर होते हुए वाराणसी, रीवां की ओर से आने वाले वाहनों को घूरपुर, नैनी, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा। वाराणसी से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को हंडिया से कोखराज कौशांबी बाईपास होते हुए कानपुर भेजा जाएगा। वहीं इलाहाबाद आने वाले वाहनों को नवाबगंज बाईपास से फाफामऊ, तेलियरगंज होते हुए शहर भेजा जाएगा। रीवा रोड से इलाहाबाद होकर लखनऊ और कानपुर जाने वाले वाहनों को सतना, चित्रकूट, चौडगरा, फतेहपुर होते हुए जाएंगे। वापसी का भी मार्ग यही होगा। मिर्जापुर से लखनऊ-कानपुर जाने वाले वाहन औराई भदोही होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें