फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, जांच
विज्ञापन

0 जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर शासन का निर्देश, डीएम ने सीडीओ को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। भाजपा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर शासन ने उनके खिलाफ जांच का निर्देश दिया है। इसके बाद डीएम ने सीडीओ को जांच सौंप दी है। दूसरी ओर रेखा के पति जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह ने आरोपों को निराधार बताया।
दारा सिंह तथा एक अन्य जिला पंचायत सदस्य ने पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव से जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की है। उसमें वित्तीय तथा प्रशासनिक अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 17 बिंदुओं वाले शिकायती पत्र में कुछ ठेकेदारों पर विशेष मेहरबानी की बात कही गई है। उन्हेें बालू खनन का पट्टा दिया गया है। जबकि, अवैध बालू खनन के मामले में ही उनके खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। आरोप है कि एक महिला जिला पंचायत सदस्य के पति को बालू खनन की नीलामी दी गई है। दारा सिंह का आरोप है कि नियमानुसार जिला पंचायत सदस्य के परिवार के किसी सदस्य को बालू का पट्टा नहीं दिया जा सकता। उन्होंने क्षेत्र में विशेषतौर पर काम कराने का आरोप लगाया है। यह भी शिकायत की है कि नाम बदलकर एक ही काम के बदले में दो-दो बार बजट लिया गया। डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि शासन के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में सीडीओ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि डीडीओ भी उनके साथ जांच कमेटी में शामिल हैं। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीं अशोक सिंह का कहना है कि मंडलायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने जांच की थी। उन्होंने रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। जांच में सभी आरोप निराधार पाए गए। अशोक ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल के कार्यकाल की सीबीआई जांच की भी मांग की है। उनका कहना है कि सभी तथ्यों के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मांग पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


50 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा
भाजपा की ओर से आठ से 10 दिन में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। जिले में 92 जिला पंचायत सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए 47 सदस्यों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। पूर्व विधायक दीपक पटेल का दावा है कि इस संख्या से अधिक सदस्य उनके साथ हैं। उधर, रेखा सिंह के पति अशोक सिंह का कहना है कि वह भाजपा के सदस्य हैं। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव ने सदस्यता दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें