फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला में हेलीकॉप्टर सेवा + मेला की कई ख्बरें

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी तथा आमजन के लिए होंगे अलग-अलग मार्ग
विज्ञापन

0 मंडलायुक्त ने सिविल एयरपोर्ट के निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा
इलाहाबाद। बमरौली में बन रहे सिविल एयरपोर्ट तक जाने के लिए वीआईपी तथा आम लोगों के मार्ग अलग-अलग होंगे। ताकि, किसी वीआईपी के आगमन पर आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति की सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने एयरपोर्ट के भीतर भी वीआईपी के लिए विशेष इंतजाम का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने वरिष्ठ तथा वृद्धजनों के लिए भी आसान मार्ग तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद यहां वीआईपी तथा पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखकर मार्ग, पार्किंग आदि की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने निर्माण, सुरक्षा, बुकिंग काउंटर आदि का बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

000
हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे मेला का भ्रमण
इलाहाबाद। माघ मेला में आने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से भ्रमण कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें 3500 रुपये चुकाने होंगे। मिरज एविएशन सर्विसेज की इस सेवा को जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। एडीएम प्रशासन महेंद्र कुमार राय ने बताया कि अरैल से संचालन की अनुमति दी गई है। इसका संचालन सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कन्नौजिया की देखरेख में होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार की निगरानी में हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है। संचालक की ओर से दावा किया गया है कि रोजाना 300 लोगों को भ्रमण कराया जा सकता है। इसके तहत शहर के 50 अनाथालय के बच्चों को मुफ्त हवाई सफर कराई जाएगी। मिरज एविएशन के अफसरों का कहना है कि जल्द ही इलाहाबाद से वाराणसी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
000
गौशाला के अनुदान के लिए आवेदन 31 तक
इलाहाबाद। पंजीकृत गौशालाओं में रहने वाले गोवंश के भरण-पोषण के लिए सरकार ने अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन मांगा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश 495 पंजीकृत गौशालाओं में 87000 गोवंश हैं। इनके भरण-पोषण के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति योजना तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए पंजीकृत गौशाला संचालक 31 जनवरी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदनों का सत्यापन एक से 15 फरवरी के बीच किया जाएगा।
000
रंग-बिरंगे झंडों से सजा मेला
0 स्नानार्थियों को नहीं होगी परेशानी, झंडे-बैलून देंगे शौचालय आदि जानकारी
0 विवि के छात्रों ने शिविरों तथा टिन से बने अन्य कॉटेज को दिया आकर्षक रूप
इलाहाबाद। मकर संक्रांति से पहले माघ मेला क्षेत्र और आकर्षक रूप ले लेगा। रंग-विरंगे झंडों से इसके प्रमुख मार्ग को सजाया जा रहा है। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा कालेजों के छात्र-छात्रा टिन से बने शौचालयों तथा अन्य निर्माण को भी आकर्षक रंग दे रहे हैं। मेला में श्रद्धालुओं को मार्ग, शौचालय, शिविर आदि को ढूंढ़ने में भी परेशानी नहीं होगी। झंडे और बैलून उनका लोकेशन बताएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को संगम नोज तथा उस तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों का नजारा बदला हुआ नजर आया। मार्ग के दोनों तरफ झंडे लग रहे थे। उन पर कुंभ का लोगो बना हुआ है। विद्यार्थियों का अलग-अलग समूह शिविरों, शौचालयों आदि को रंगों से सजाने में मशगूल थे। पूरे मेला क्षेत्र में मार्ग तथा सुविधाओं वाले स्थान की जानकारी देने केलिए शाइन बोर्ड के अलावा झंडे भी लगाए जा रहे हैं। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि जगह-जगह बैलून भी लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से शौचालय आदि की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से पहले सभी काम पूरे हो जाएंगे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें