फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की वर्षगांठ पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा नोटबंदी का निर्णय
विज्ञापन

0 नोटबंदी की पहली सालगिरह पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
नोट...फोटो है
इलाहाबाद। नोटबंदी की पहली सालगिरह को भाजपाइयों ने कालाधन विरोध दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में नोटबंदी की सफलता पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। भाजपाइयों ने अपनी खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया। कहा कि नोटबंदी कालेधन पर केंद्र सरकार का करारा प्रहार है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में कालेधन के खिलाफ जो निर्णय लिया गया था वह एक ऐतिहासिक निर्णय था। कहा कि दुनिया में जब-जब ईमानदारी की चर्चा होगी तब-तब पीएम मोदी के इस निर्णय को याद किया जाएगा। पूरे विश्व में एक उदाहरण बनकर आठ नवंबर का यह दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। काले धन और काले मन वालों के खिलाफ उस दिन से प्रारंभ हुई कार्रवाई आज तक अनवरत चल रही है और जिसके सुखद परिणाम देश की जनता महसूस कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिलाषा गुप्ता नंदी, संजय गुप्ता, शिवेंद्र मिश्र, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद्र हेला, विशाल अग्रवाल, राकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
काला फीता बांधकर किया नोटबंदी का विरोध
इलाहाबाद। भाजपाइयों ने जहां एक ओर नोटबंदी का जश्न मनाया तो वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस चौराहे के पास संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से काला दिवस मनाया गया। काली पट्टी बांधे व्यापारियों के एक गुट ने केंद्र सरकार के इस निर्णय की निंदा की। ‘नोटबंदी ने किया विवश, आठ नवंबर है काला दिवस’ जैसे स्लोगन वाले पोस्टर लेकर व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान मो. अस्करी, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें