दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी हुई लेट
इलाहाबाद। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में स्मॉग का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। बुधवार को इलाहाबाद आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इसके इलाहाबाद पहुंचने का समय दिन में 3.45 बजे है जो बुधवार को शाम साढ़े सात बजे ही यहां पहुंच सकी। विलंब से आने की वजह से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी लेट हो गई। इसे रात आठ बजे इलाहाबाद से रवाना किया गया।