दस को मनाया जाएगा केशरी नाथ त्रिपाठी का जन्मदिन
इलाहाबाद। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 84 वां जन्मदिन दस नवंबर को मनाया जाएगा। बुधवार को मुख्य कार्यक्रम पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से आयोजित बैठक में बताया गया कि जन्मदिन समारोह बैरहना स्थित सुंदरम गेस्ट हाउस में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्यामा चरण गुप्ता एवं अध्यक्षता एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा करेंगे। बैठक में पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, बब्बू राम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व नौ नवंबर को केशरी नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन की पूर्व संध्या के अवसर पर विज्ञान परिषद सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां साहित्य संगम वैचारिकी पत्रिका के विशेषांक का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय करेंगे।