फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी भगवा रंग वाली 50 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी भगवा रंग वालीं 50 बसें
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर शुरू होगा बसों का संचालन
अंत्योदय सेवा नाम की इन बसों से जोड़े जाएंगे इलाहाबाद के ग्रामीण इलाके

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भगवा रंग में रंगी 50 बसें जल्द ही यूपी रोडवेज के इलाहाबाद परिक्षेत्र में शामिल हो जाएंगी। अंत्योदय सेवा के तहत चलने वाली इन बसों को इलाहाबाद के ग्रामीण अंचलों के लिए चलाया जाएगा। दशहरा बाद इन बसों के बेड़े में शामिल होने की संभावना है। कुछ बसों को लंबी दूरी की सेवा के लिए भी लगाए जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ही तय हो गया था कि रोडवेज की बसों का रंग बदलेगा। पिछले माह कानपुर स्थित रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला में भगवा रंग में रंगी बसें तैयार भी होने लगीं। अब इन बसों का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 25 सितंबर को पड़ने वाले जन्मदिवस के अवसर पर होने जा रहा है। ओवरऑल प्रदेश भर में पहले चरण में 1000 भगवा बसें चलेंगी। अंत्योदय सेवा नाम की इन बसों में से 50 बसें इलाहाबाद परिक्षेत्र को मिलेगी। दशहरे के पूर्व ये बसें परिक्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। इनका संचालन इलाहाबाद के ग्रामीण इलाकोें में मुख्य रूप से किया जाएगा। इसके अलावा लंबी दूरी की सेवा आगरा, बरेली, हल्द्वानी, दिल्ली आदि रूट पर भी इन बसों को लगाया जाएगा। इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव का कहना है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में होने वाले उद्घाटन के बाद ही ये बसें इलाहाबाद परिक्षेत्र को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें