फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजा थर्मल पावर की पहली इकाई विद्युत उत्पादन के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा थर्मल पावर की एक इकाई विद्युत उत्पादन के लिए तैयार
विज्ञापन

0 एनटीपीसी-यूपी पावर कारपोरेशन के सहयोग से तैयार हुई 660 मेगावाट की पहली इकाई
0 सरकार से हरी झंडी मिलते ही मेजा ऊर्जा निगम से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मेजा के दक्षिणांचल में कोहड़ारघाट पहाड़ी पर बन रहे मेजा थर्मल पावर की 660 मेगावाट की पहली इकाई विद्युत उत्पादन के लिए तैयार हो गई है। एनटीपीसी और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के संयुक्त उपक्रम मेजा थर्मल पावर की दो इकाईयों में से एक को स्टेट पावर ग्रिड से जोड़ने के लिए तैयार कर दिया गया है। अब इस सरकार से हरी झंडी मिलते ही इकाई शुरू कर दी जाएगी। इस इकाई से मिलने वाली बिजली का 75 फीसदी उत्तर प्रदेश एवं शेष की उत्तर भारत में आपूर्ति की जाएगी।
मेजा थर्मल पावर में 1320 मेगावाट की दो इकाई स्थापित होनी है। इसमें पहली इकाई 660 मेगावाट की है, यह इकाई अब विद्युत उत्पादन के लिए तैयार है। मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनएन राय के बताया कि पहली इकाई के शुरू होने पर 1.584 करोड़ यूनिट बिजली का प्रतिदिन उत्पादन होगा। बताया कि यह इकाई कोयले पर आधारित है। मेजा ऊर्जा निगम को कोयला सप्लाई के लिए एनटीपीसी की ओर से रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है, इसके जल्द पूरे होने की उम्मीद है। रेल लाइन पूरी हो जाने के बाद विद्युत उत्पादन पूरी क्षमता के साथ शुरू हो जाएगा। फिलहाल, वर्तमान में सड़क मार्ग से मेजा थर्मल पावर के लिए कोयले की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मेहनत के बल पर 23 दिन के भीतर स्टीम ब्वायलिंग क्षमता हासिल कर ली है। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समग्र प्रयास के लिए बधाई दी है। मेर्जा ऊर्जा निगम की पहली इकाई विद्युत उत्पादन के लिए तैयार होने के बाद कंपनी के चेयरमैन और एनटीपीसी के निदेशक फाइनेंस कुलमनी बिश्वाल ने तय समय में काम पूरा करने पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी है। मेजा ऊर्जा निगम की पहली इकाई के विद्युत उत्पादन के लिए तैयार हो जाने के बाद प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी एवं पावर कारपोरेशन के एमडी विशाल चौहान ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें