फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कक्षा में पढ़ाई, फिर शिक्षक हित में लड़ाई का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले कक्षा में पढ़ाई, फिर शिक्षक हित में लड़ाई का निर्णय
विज्ञापन

- राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री से कहा, पूरी हो मांगें

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राजकीय शिक्षक संघ ने पहले कक्षा में पढ़ाई, फिर शिक्षक हित में लड़ाई के अनुरूप धरना शुरू करने की योजना बनाई है। शिक्षक विभिन्न न्यायोचित मांगों को पूरी करने की मांग कर रहे हैं। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना एवं महामंत्री डॉ.रवि भूषण ने सीएम एवं मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि एलटी पुरुष संवर्ग की पदोन्नति अधिकारियों की हठधर्मिता एवं न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में गलत सूचना देने के कारण नहीं की जा रही है, जबकि न्यायालय से पदोन्नति प्रकरण में किसी प्रकार का स्थगनादेश नहीं है। इसके लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को पदोन्नति की जाए। प्रवक्ता पुरुष एवं महिला संवर्ग, एलटी महिला संवर्ग के पदोन्नति का कोटा भी पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधीनस्थ राजपत्रित पद से समूह ख (क्लास-2) का पदोन्नति कोटा भी पूरा करने की मांग की है। साथ ही पदोन्नति कोटा पूरा होने तक समायोजन प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की। नेताओं ने सीएम एवं मंत्री से तत्काल इन मांगों को पूरा करने को कहा है। चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर प्रदेशभर के राजकीय शिक्षक राष्ट्रीय कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए पहले कक्षा में पढ़ाई, फिर शिक्षक हित की लड़ाई के अनुरूप धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें