फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आयोग के गठन से टलेगी शिक्षक, प्राचार्य भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नए आयोग के गठन से टलेगी शिक्षक, प्राचार्य भर्ती
विज्ञापन

- बाकी रह गए इंटरव्यू पर भी पड़ेगा शासन के निर्णय का असर
- अब नए आयोग की देखरेख में पूरी होगी शेष रह गई भर्ती प्रक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के मर्जर के कारण आयोग के माध्यम से आने वाले दिनों में जो भर्तियां होनी थीं, वे नए आयोग के गठन तक टल जाएंगी। ऐसे जो अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती की परीक्षा शुरू होने को इंतजार रहे हैं या प्राचार्य पद के लिए जिन्होंने आवेदन किए हैं, उन्हें नौकरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गत दिनों अपर मुख्य सचिव उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को मर्ज करके उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया जाएगा। बैठक के दौरान यह निर्णय भी हुआ कि दोनों आयोगों के जो विज्ञापन एवं साक्षात्कार संबंधी दायित्व बाकी रह गए हैं, उनका क्रियान्वयन नए गठित होने वाले आयोग के माध्यम से किया जाएगा। इस निर्णय के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से की जा रही तमाम भर्तियों पर असर पड़ेगा। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंटरव्यू कराया जाना अभी बाकी है। वहीं, विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भी भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। साथ ही प्राचार्य के भी 284 पद भरे जाने हैं, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। दोनों आयोग के मर्जर को लेकर हुई बैठक में जो निर्णय हुआ, उसके अनुरूप अब ये भर्तियां नए आयोग के गठन के बाद ही होंगी। ऐसे में शिक्षक एवं प्राचार्य भर्ती के अभ्यर्थियों को अब नए आयोग अस्तित्व में आने तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें