आनंद विहार-जयनगर के रेलवे ने बढ़ाए फेरे
इलाहाबाद। इलाहाबाद के रास्ते चल रही आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन के रेलवे ने फेरे बढ़ा दिए हैं। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन अब 20 अगस्त तक चलेगी। इस अवधि में ट्रेन 10 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 04042 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल 19 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य प्रत्येक बुधवार एवं रविवार की दोपहर 12.55 बजे चलेगी, जो रात 9.55 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन दोपहर 1.30 बजे जयनगर पहुंचेंगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 04041 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल का संचालन 20 जुलाई से 21 अगस्त के मध्य प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार की दोपहर दिन में 3.30 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6.55 बजे इलाहाबाद एवं शाम 4.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) पहुंच जाएगी। ब्यूरो