ष्टि हुई। वहीं उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हुई। 126 लोग स्वस्थ भी हुए।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाने के बाद भी अब संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। वहीं उपचार के दौरान संक्रमितों की मौत की संख्या में भी कमी आई है। ट्रेसिंग अभियान का असर इस कदर है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित कम चिह्नित हो रहे हैं।
डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को 10519 लोगों की कोविड जांच की गई। इनमें पॉजिटिव रिपोर्ट वालों में ज्यादा शहरी इलाकों में रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में कुल 126 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें विभिन्न कोविड अस्पतालों से 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 109 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
संक्रमितों में न्यायमूर्ति के पीए, रिव्यू अफसर, अधिवक्ता शामिल
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमितों में हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के पीए, हाईकोर्ट के एक रिव्यू अफसर, एक अधिवक्ता, आशा कार्यकर्ता, रेलवे के लोको पायलट सहित अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों ने होम आइसोलेशन के आवेदन किया है, मौके पर आरआरटी टीम भेजकर उपचार संबंधी निर्णय लिया जाएगा।