फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुविधा केंद्र से बदमाशों ने 60 हजार लूटे

विज्ञापन
60,000 robbery by miscreants from the public center
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की दोपहर इलाहाबाद बैंक के जन सुविधा केंद्र में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों की कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दिया था। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाश में कांबिंग शुरू की। हालांकि हमेशा की तरह पुलिस के हाथ इस बार भी कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित इलाहाबाद बैंक के बगल में ही शिव शंकर पाल निवासी टिकरी तालुका कंजासा ने जन सुविधा केंद्र खोल रखा है। बुधवार की दोपहर बाइक से चार युवक पहुंचे। उनमें से तीन ने हेलमेट पहन रखा था और एक ने गमछे से मुंह बांध रखा था। बदमाशों ने केंद्र के संचालक शिव शंकर पाल तथा ग्राहक शिव मोहन पूर्व लेखपाल निवासी चिल्ला तथा तातारगंज निवासी अनिल सिंह व उनकी पुत्री स्नेहा सिंह की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया। उन्होंने शिवशंकर के हाथ से 20 हजार रुपये छीन लिए फिर काउंटर के अंदर रखे 40 हजार लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद शिव शंकर पाल ने अपना मोबाइल निकालकर फोन करना चाहा तो एक बदमाश गाड़ी से उतरकर अंदर आया और मोबाइल छीन लिया। बदमाश मुख्य सड़क से खटंगिया के रास्ते से निकल गए। सूचना पर एसएसपी, एसपी यमुनापार समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। बगल में धर्मराज जायसवाल की सराफा दुकान पर सीसीटीवी लगा हुआ है। पुलिस ने फुटेज निकाल ली है। उसमे बदमाश भागते हुए दिख रहे हैँ। यमुनापार में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें