स्कूल में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने नीलू सिंह से 6.80 हजार रुपये ठग लिए। पीडिता की तहरीर पर मुटठीगंज पुलिस ने आरोपी भगवती प्रसाद मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुटठीगंज निवासी धृतंजय शर्मा की पत्नी नीलू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करछना पुरैनी गांव निवासी भगवती छह माह पूर्व पीड़िता के घर आया और आठ लाख रुपये में एक स्कूल में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि अगस्त 2019 में उन्होंने उसे 6.80 हजार रुपये दे दिए। एक माह बीत जाने के बाद पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि वह कई अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठ चुका है। यही नहीं रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।