फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 नए पॉजिटिव, कोरोना संक्रमित हुए 28 हजार के पार

विज्ञापन
59 new positives, corona infected cross 28 thousand
विज्ञापन
24 घंटे में 59 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हजार के पार हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा जहां 28042 पहुंच गया है, वहीं उपचार के दौरान एक मरीज की मौत के साथ कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 368 हो गई है। बुधवार को कुल 77 लोग संक्रमण मुक्त हुए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक जांच का दायरा हर दिन बढ़ाया जा रहा है। वहीं संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। संक्रमितों में गंभीर मरीजों की संख्या बेहद कम है। चार दिन बाद अन्य बीमारियों से पीड़ित एक कोविड संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को 32 मरीज घरों में रहकर स्वस्थ हुए। इस तरह होम आइसोलेशन में अब तक 20273 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 12 मरीजों के साथ अब तक कोविड अस्पतालों से 6745 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले मरीजों की जांच को दस टीमें
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अब विदेश या अन्य प्रदेशों से यहां आने वालों की कोविड जांच कराने की व्यवस्था की गई है। सूचना पर जांच के लिए दस टीमों का गठन किया गया है। कोशिश है कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाए ताकी संक्रमण का प्रसार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें