रविवार को हिन्दू महिला इंटरकॉलेज से पीजी की परीक्षा देकरबाहर निकलते अभ्यर्थी।अमर उजाला।
- फोटो : shiv tripathi
। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) संवर्ग की लिखित परीक्षा चार बार स्थगित होने और करीब चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद नौ एवं 10 मई को आयोजित हुई। हालांकि, भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। कुल 58.47 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2022 में विज्ञापन संख्या-2 जारी कर पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया नौ जून से 10 जुलाई 2022 तक चली। भर्ती में बालक वर्ग के 549 पद शामिल थे, जिनमें 332 सामान्य वर्ग, 153 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 64 अनुसूचित जाति के पद निर्धारित किए गए थे। वहीं, बालिका वर्ग में कुल 75 पद शामिल थे। कुल 624 पदों के लिए 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
यह परीक्षा पहले 11 व 12 अप्रैल 2025, 20 व 21 जून 2025, 18 व 19 जुलाई 2025 और 15 व 16 अक्तूबर 2025 को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से चार बार परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। पांचवीं बार परीक्षा नौ और 10 मई 2026 को आयोजित कराई गई।