फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे 56 स्पेशल साइबर योद्धा, सभी थानों में रहेगी हेल्पडेस्क

Fri, 27 Dec 2024 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले में तकरीबन 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया हर प्लेटफार्म का सहरा लिया गया है। योजना के तहत मेला क्षेत्र और कमिश्नरेट में जगह-जगह वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) लगाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 56 साइबर योद्धा तैनात किए जा रहे हैं। योजना के तहत साइबर ठगों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए सभी थानों में एक स्पेशल साइबर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। इसमें साइबर पेट्रोलिंग के लिए एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं। वहीं, वीएमडी पर फिल्म के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा एआई, एक्स, फेसबुक और गूगल का विधिवत उपयोग हो रहा है।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले में तकरीबन 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया हर प्लेटफार्म का सहरा लिया गया है। योजना के तहत मेला क्षेत्र और कमिश्नरेट में जगह-जगह वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) लगाने की तैयारी की गई है। योजना के तहत 40 वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले मेला क्षेत्र और 40 कमिश्नरेट में लगाए जा रहे हैं, जिनसे साइबर सिक्योरिटी को लेकर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को जागरूक करने के अलावा उन्हें एआई, डार्क वेबसाइट और सोशल मीडिया स्कैमर्स से बचाने के लिए महाकुंभ साइबर थाना बनाया गया है। एक्सपर्ट की टीम ने फिलहाल लगभग 50 वेबसाइटों को अपने रडार पर लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा फर्जी वेबसाइटों की सूचना भी यहां थाने में दी जा सकती है, जिस पर साइबर थाना तुरंत कार्रवाई करेगा। वहीं, ठगों के ऐसे गिरोह जो एआई, फेसबुक, एक्स या इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से पैसे मांगते हैं, उन पर भी साइबर एक्सपर्ट नजर रख रहे हैं।

शिकायत मिलते ही उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी ने बताया कि सभी 56 थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं। साइबर ठगों से सावधान करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में वीएमडी पर फिल्म चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें