फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महिला समूहों को बांटा गया 55 लाख का ऋण

विज्ञापन
बेलखरनाथ धाम ब्लाक में महिला समूह की महिलाओं को चेक देते डीसी ओपी यादव। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुरुवार को बेलखरनाथधाम ब्लाक के 11 समूहों को 55 लाख रुपये का ऋण बांटा गया। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए यह ऋण वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बेलखरनाथधाम ब्लाक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के उपायुक्त ओपी यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि बैंक से रुपये प्राप्त करने वाली महिलाएं परिवार की जीविका चलाने के लिए जल्द ही सक्षम होगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को सभी क्षेत्रों में मिल रही सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि अब किसी भी क्षेत्र में वह पीछे नहीं है। उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केशवराम ने महिला समूहों को आश्वस्त किया कि उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें