फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ मुख्य परीक्षा में 54 अभ्यर्थी सफल

विज्ञापन
54 candidates selected in apo mains exam
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। आयोग ने 54 अभ्यर्थियों साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया है। एपीओ के 17 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन

एपीओं के 17 पदों पर भर्ती के लिए 45 हजार 311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसमें 18 हजार 782 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 260 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा 29 एवं 30 जुलाई को अलीगंज, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के शिविर कार्यालय में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 249 अभ्यर्थी शामिल हुए हुए थे और इनमें से 54 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है।
एपीओ के 17 पदों में 10 अनारक्षित, चार पर अन्य पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग की आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। साक्षात्कार के बारे में अलग से सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें