फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार स्पेशल में रेलवे ने बढ़ा दिए एसी थ्री कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार स्पेशल में एसी थ्री कोच बढ़े
विज्ञापन

23 एवं 24 को होगा ट्रेन का संचालन, कुल 21 में से एसी थ्री के रहेेंगे नौ कोच
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन में रेलवे ने एसी थ्री के कोच भी लगाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से 23 एवं 24 मार्च को होगा। पहले इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के छह, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसमें रेलवे की ओर से फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के चार, एसी टू के दो, एसी थ्री के नौ एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। इसके अलावा इसका ठहराव अब झींझक में भी रेलवे ने तय किया है। इस तरह से अब दिल्ली स्पेशल रात में 8.30 बजे जंक्शन से चलकर फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक, अलीगढ़, गाजियाबाद रुकते हुए सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 24 एवं 25 मार्च को स्पेशल ट्रेन सुबह नौ बजे चलकर शाम 7.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें