फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के इंट्री प्वाइंट पर फिर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के इंट्री प्वाइंट पर फिर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मेले से गाड़ियां निकलने पर स्थिति हुई खराब
मंगलवार को भीढ़ बढ़ी तो प्रवेश रोककर पार्किंग में खड़ी कराई जाएंगी गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मेले के दोनों प्रमुख इंट्री प्वाइंट्स जीटी जवाहर चौराहा और तिकोनिया चौराहे के इर्द गिर्द सोमवार को दिन में भीषण जाम लग गया। सुबह बड़ी संख्या में वाहन मेले में प्रवेश कर गए थे। वापसी के समय दोनों ओर से जाम लग गया। मेला और प्रयागराज पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। आम वाहनों को मंगलवार को भी प्रवेश दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर प्रवेश रोक गाड़ियों को पार्किंग में खड़ी कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मेले में सुबह से आम वाहनों को प्रवेश दिया गया था। दोपहर होते होते मेेले में वाहनों की भारी भीड़ हो गई। इसके बाद जीटी जवाहर चौराहा और तिकोनिया चौराहे से वाहनों की इंट्री रोक दी गई। बस इसी के बाद जाम लगना शुरू हो गया। मेले से बाहर निकलने वाले वाहन और मेले में जाने वाले वाहन आमने सामने आ गए। एसपी ट्रैफिक प्रयागराज और एसपी ट्रैफिक मेला ने मिलकर मेले से वाहनों को बाहर निकालने के लिए एक तरफ का रास्ता साफ कराया। इस दौरान कई घंटे लग गए। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टियों के कारण भीड़ बहुत बढ़ गई थी। शाम तक स्थिति काबू में आ पाई। एसपी ट्रैफिक मेला ने बताया कि कई दिनों के बाद आम वाहनों के लिए प्रवेश खोला गया था, इस कारण मेले में भारी भीड़ हो गई थी। मंगलवार को भी सुबह आम वाहनों के लिए प्रवेश रहेगा लेकिन अंदर भीड़ बढ़ी तो मेले के बाहर पार्किंग में गाड़ियों को पार्क करा दिया जाएगा। इसके बाद शटल बसों और ई रिक्शा से ही लोग संगम तक जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें