फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिश संचालक को दोस्त ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज स्थित निगम चौराहे पर देर रात आपस में विवाद होने पर दोस्त ने तमंचे से अपने साथी पर दो फायर झोंक दिए। घायलावस्था में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मम्फोर्डगंज के चांदमारी इलाके में रहने वाला रवि यादव 35 वर्ष पुत्र कल्लू यादव डिश का काम करता है।
विज्ञापन


मंगलवार रात वह अपने दोस्त गिनेश पहाड़ी के साथ बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब दस बजे वह दोनों निगम चौराहे पर स्थित एक पान की दुकान में खड़े हुए थे। तभी अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गिनेश ने अपने कमर में खोंसा हुआ तमंचा निकाल लिया और रवि पर तीन फायर झोंक दिए। एक फायर मिस हो गया जबकि दो गोलियां रवि को जा लगीं। एक गोली उसके हाथ में लगी जबकि दूसरी उसके कंधे में लगी। खून से लथपथ होकर रवि वहीं गिर पड़ा, जबकि गिनेश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें