फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
0 फोरेंसिक रिपोर्ट में बदल गई हत्या की कहानी, जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मां पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और सीबीआई से जवाब मांगा है। याचिका पर 28 अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीमा के अधिवक्ता ओपी सिंह का कहना था कि पुलिस का दावा है कि उसने वह पिस्टल और गोली बरामद कर ली है, जिससे मुन्ना बजरंगी की हत्या की गई थी। पहले एक पिस्टल के इस्तेमाल की बात आई थी। फोरेंसिक जांच से पता चला कि बरामद गोली उस पिस्टल की है ही नहीं, जिससे हत्या करने की बात कही जा रही है। अब पुलिस दूसरी पिस्टल के इस्तेमाल की बात कह रही है जबकि दूसरी कोई पिस्टल बरामद नहीं हुई है। अधिवक्ता का कहना था कि पुलिस जानबूझकर केस को कमजोर बना रही है। इसलिए जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें