रक्षा मंत्रालय से वार्ता शुरू, एनओसी मिलने की उम्मीद
आरओबी निर्माण पर वायु सेना की हर शर्त मानने के लिए सेतु निर्माण निगम तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बम्हरौली एयरपोर्ट के निकट बेगम बाजार-भगवतपुर मार्ग पर डबल लेन आरओबी के निर्माण पर एनओसी का पेच दूर करने की पहल शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के उच्च पदस्थ अधिकारियों को वायु सेना से एनओसी लेने के लिए रक्षा मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव पर सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद हैं। सेतु निगम के सूत्रों का कहना है कि आरओबी का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए वायु सेना की शर्तें पूरी की जाएगा।
बेगम बाजार आरओबी का निर्माण सितंबर 2017 में शुरू हुआ था। सेतु निगम के सूत्रों के मुताबिक इस आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी की ओर से पहली बार एनओसी के लिए नौ अप्रैल को पत्र भेजा गया था। इसके बाद दोबारा मई में एनओसी के लिए पत्र भेजा गया। तीसरी बार बीते छह अगस्त को अंतिम रूप से सेतु निगम ने रेलवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के हस्ताक्षर से एनओसी का प्रस्ताव मुख्य सचिव को भिजवाया।
बेगम बाजार-भगवतपुर डबल लेन आरओबी
------------------------------------------
लागत: 37.29 करोड़, 50 हजार रुपये
लंबाई: 550 मीटर
ऊंचाई: 11 मीटर
कार्य की स्थिति: 89 प्रतिशत निर्माण पूरा