कचहरी में महीने भर से धरने पर बैठे अंतू के सरुवावां गांव निवासी रामबली को न्याय प्रदान करने के लिए डीएम ने एसडीएम सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की है। डीएम ने दोनों अधिकारियों को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवाकर मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं।