फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में डूबे सपाई,खेली होली, ढोल-नगाड़ों पर नाचे-थिरके

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर की जीत पर सपाइयों ने खेली खुशियों की होली
विज्ञापन

क्रासर
ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमे-थिरके समर्थक, साइकिल पर सपा-बसपा के झंडे लहराए, मिठाई बांटी
बीच सड़क पर उमड़ा जोश, अखिलेश यादव के कटआउट भी लहराए गए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फूलपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव जीतने पर बुधवार को सपाई खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर के सामने बने पार्टी के शिविर में बढ़त बनाने का रुझान आने के साथ ही सपा-बसपा के झंडों को लहराने के साथ नारेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। आखिरी राउंड का नतीजा आने से पहले ही ढोल नगाड़ों के साथ सड़कों पर समर्थक झूमने-थिरकने लगे। जीत के जश्न में डूबे सपाइयों ने बीच सड़क एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल, फूल बरसाए और जमकर होली खेली। गले मिलकर सपाई एक-दूसरे की मेहनत पर शाबाशी देने के साथ ही पीठ थपथपाते रहे। खुशियों के लड्डूू बांटे गए।
विज्ञापन

सपा के शिविर में जोश और उत्साह की तासीर सुबह से ही बन गई थी। दिन के 12 बजे के बाद सपा-बसपा के झंडे के साथ समर्थक सड़कों पर नारेबाजी करने लगे। शिविर के सामने लगाए गए रस्से को पार कर सड़क पर सपाइयों के जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। एमएलसी रामवृक्ष यादव के अलावा सपा की प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह, पूर्व विधायक हाजी परवेज, नगर अध्यक्ष इस्तकार हुसैन, शबीना मोहना, पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, शाहिद प्रधान और अब्दुल सलमान बार-बार फोन पर मतगणना का अपडेट लेते रहे। दोपहर एक बजे 14वें राउंड में सपा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह पटेल के 20494 वोटों की बढ़त लेने के बाद ढोल-नगाड़ा मंगा लिया गया। फिर सपाई एक हाथ में सपा और दूसरे में बसपा का झंडा लेकर झूमने-थिरकने लगे। अखिलेश यादव के कट आउट लहराए जाने लगे। धूमनगंज थाने जाने वाली सड़क के तिराहे से मंडी गेट तक सपाई, रंग-बिरंगी साइकिल पर सपा-बसपा के झंडे लेकर जीत की खुशी का इजहार करने लगे। कुछ देर में ही समाजवादी छात्र सभा के नेता इविवि के छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव, आदिल हमजा, जमाल अफजल, नन्हकऊ यादव, पिंटू यादव के साथ रेखा उपाध्याय, पूजा शुक्ला, नेहा यादव समेत सैकड़ों सपा समर्थक अबीर-गुलाल उड़ाने लगे। जीत के जश्न में होली खोली जाने लगी। कहीं गले मिलकर खुशी का इजहार किया जा रहा था तो कहीं मिठाई बांटी जा रही थी। इस दौरान गठबंधन को लेकर तरह-तरह के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें