फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बार कौंसिल चुनाव की उल्टी गिनती शुरू
विज्ञापन

0 चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जनसंपर्क में आई तेजी
0 15 से 28 मार्च तक चार चरणों में होगा मतदान, मतगणना 31 मार्च के बाद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क की कवायद तेज कर दी है। बार कौंसिल का चुनाव 15 से 28 मार्च के बीच चार चरणों में होगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुंसिफ अदालतों में मतदान केंद्र बनाया जाएगा। कौंसिल ने प्रोविजनल मतदाता सूची पहले ही जारी कर दी है। इसमें संशोधन और आपत्तियों के निस्तारण का काम भी तेजी से चल रहा है।
बार कौंसिल के सचिव रामचंद्र मिश्र (रिटायर्ड एडीजे) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 27 जनवरी से 13 फरवरी तक प्राप्त किए जा सकेंगे। इसी अवधि में इनको जमा भी किया जाएगा। 14 से 19 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 फरवरी को नाम वापसी हो सकेगी। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 27 फरवरी को जारी की जाएगी। मतदान चार चरणों में होगा। पहले चरण में 15 और 16 मार्च को आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद, अमेठी, आजमगढ़, औरैया, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, और चित्रकूट में मतदान होगा।
विज्ञापन

19 और 20 मार्च को देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी और ज्योतिबाफूले नगर में मतदान होगा। 23 और 24 मार्च को , कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कांशीराम नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरगनर में मतदान होगा। 27 और 28 मार्च को पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, शामली, संभल, उन्नाव और वाराणसी में मतदान होगा। सभी केंद्रों पर मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। लखनऊ में मतदान स्थल हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ में रहेगा।
विज्ञापन

सचिव के अनुसार सभी केंद्रों से मतपेटियां 31 मार्च तक बार कौंसिल मुख्यालय इलाहाबाद पहुंच जाएंगी। बार कौंसिल का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 15 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें