इस साल पहली बार नौ घंटे में इलाहाबाद पहुंची प्रयागराज
0 पांच दिन समय पर छूटी प्रयागराज तो यात्रियों को भी पहुंची राहत
0 कोहरा छंटने और धूप खिलने के बाद कुछ सुधरी ट्रेनों की चाल
इलाहाबाद। कोटरा छंटने और धूप खिलने के बाद ट्रेनों की चाल कुछ सुधरी है। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस इस वर्ष सोमवार को पहली बार नौ घंटे में इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। पिछले कुछ दिनों से पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज समेत तमाम ट्रेनें घंटों विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही थी। फिलहाल सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस 9.45 घंटे में नई दिल्ली से इलाहाबाद पहुंच गई।
प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 9.20 बजे चलकर सुबह 6.50 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। रविवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली से 4.30 घंटे की देरी से रात 1.50 बजे चली थी। 9.30 घंटे के हिसाब से प्रयागराज को सुबह 11.15 बजे पहुंचना चाहिए था। हालांकि ट्रेन 11.35 बजे जंक्शन पहुंच गई। नये साल में यह पहला मौका था कि जब प्रयागराज एक्सप्रेस दिन में 12 बजे से पहले इलाहाबाद पहुंच गई। इलाहाबाद में भी इसकी साफ सफाई का रेलवे कर्मियों को पर्याप्त समय मिल गया और दो जनवरी के बाद यह पहला मौका था कि रात में प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 9.30 बजे रवाना हो गई। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कोहरा छंटने के साथ ट्रेनें अब अपनी वास्तविक गति से चलने लगी है। लंबी दूरी की जो ट्रेनें लेट चल रही हैं शीघ्र ही वह समय पर चलने लगेंगी। उधर घंटों देरी से चल रही ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रेलवे द्वारा उन्हें निरस्त भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा निरस्त की गई 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेन सोमवार को जंक्शन नहीं पहुंची। उधर संगम और नौचंदी सोमवार की शाम क्रमश: 1.45 एवं दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
प्रमुख ट्रेनों की लेट लतीफी
12562 स्वतंत्रता सेनानी 12.40 घंटे
12423 डिब्रूगढ़ राजधानी 23 घंटे
12487 सीमांचल एक्सप्रेस 10.30 घंटे
12987 सियालदाह-अजमेर 11.45 घंटे
12397 महाबोधि एक्सप्रेस 24 घंटे
12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली 17 घंटे
12308 जोधपुर-हावड़ा 08 घंटे
08618 आनंद विहार-रांची 16 घंटे