फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन की मार्केटिंग करेगा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन की मार्केटिंग करेगा विश्वविद्यालय
विज्ञापन

0 इलाहाबाद में ही कई पर्यटन स्थल हुए गुमनाम
0 मुनिरबा में राष्ट्रीय सेमिनार आज, जुटेंगे दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग अब गुमनाम जो चुके पर्यटन स्थलों की मार्केटिंग करेगा। इस दिशा में काम कैसे हो, इस पर चर्चा के लिए मंगलवार को विभाग के राजशेखर हॉल में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान चार तकनीकी सत्र होंगे और इनमें 100 से अधिक शोध पत्र एवं आलेख पढ़े जाएंगे। इसके साथ ही विभाग ने भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित करने के लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजा है।
केंद्र सरकार की ओर से पांच से 25 अक्तूबर तक पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग ने राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन का निर्णय लिया है। इसका विषय है, ‘भारतीय पर्यटन के बदलते प्रतिमान: विकास एवं स्थिरता के लिए चुनौतियां।’ सेमिनार मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. रतन लाल हांगलू मुख्य अतिथि और इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक गौरव कृष्ण बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन चार तकनीकी सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सभी सत्रों के लिए पर्यटन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. एके मालवीय ने बताया कि सेमिनार के लिए विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक शोधपत्र एवं आलेख प्राप्त हो चुके हैं। सेमिनार में अलग-अलग सत्रों के दौरान इन्हें पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार का उद्देश्य है कि किस तरह मार्केटिंग के जरिये गुमनाम हो चुके पर्यटन स्थलों को सजाया और संवारा जा सके। उनके प्रति लोगों में रुचि पैदा की जा सके। यह मार्केटिंग से ही संभव है। पर्यटन स्थलों से जुड़े तमाम रोचक पहलुओं, उनके इतिहास के बारे में लोगों को बताना होगा और यही मार्केटिंग है। इलाहाबाद में ही सुजावन देव, झूंसी में उल्टा किला जैसे पर्यटन स्थलों की मार्केटिंग की जरूरत है। दो अक्तूबर 2014 से शुरू हुए स्वच्छता अभियान की ही बात की जाए तो तीन साल में तीन साल में इस अभियान को अपार सफलता मिली और यह जनजागरण अभियान बन गया। प्रो. मालवीय ने बताया कि भविष्य में पर्यटन पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए प्रोजेक्टर तैयार कर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें