फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह जाकर अब शाम को दिल्ली से लौट सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह जाकर अब शाम को दिल्ली से लौट सकेंगे यात्री
विज्ञापन

0 रात में विमानों की मेजबानी को तैयार हुआ बम्हरौली
0 बम्हरौली एयरपोर्ट पर लग गया इस्टूमेंटल लैडिंग सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से सुबह जाकर अब शाम के वक्त दिल्ली से यात्री आसानी से लौट सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बम्हरौली एयरपोर्ट में अब अंधेरा होने के बाद भी विमानों की आवाजाही हो सकेगी। क्योंकि यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस्टुमेंट लैडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी टेस्टिंग भी अफसरों द्वारा पूरी कर ली गई है। अब रनवे का विस्तार होते ही अंधेरा होने के बाद एवं खराब मौसम में भी यात्री विमानों की लैडिंग हो सकेगी।
लंबे समय से दिल्ली जाने वाले मुसाफिर मांग कर रहे हैं कि इलाहाबाद से दिल्ली के लिए सुबह के वक्त फ्लाइट चलाई जाए जो शाम को वहां से चलकर यहां वापस भी जाए। हालांकि यात्रियों की यह मांग बम्हरौली एयरपोर्ट पर आईएलएस न होने की वजह से पूरी नहीं हो पा रही थी। इस वजह से यहां आईएलएस लगाने का निर्णय लिया गया ताकि अंधेरा होने, खराब मौसम और कोहरे के दौरान भी विमानों की आवाजाही प्रभावित न हो। फिलहाल पिछले दिनों यहां आईएलएस लगाने का काम पूरा कर लिया गया। 13, 14 एवं 15 सितंबर को दिल्ली से आई तकनीकी टीम ने इसकी टेस्टिंग करने के बाद ओके कर दिया। फिलहाल अब यहां रात के वक्त छोटे विमान उतर सकते हैं। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां रनवे के विस्तार के लिए 21.26 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इलाहाबाद के निदेशक आरएस मिश्र ने बताया यहां टाइप वन आईएलएस लगाया गया है। उन्होंने बताया कि रनवे का निर्माण होते ही सभी तरह के विमान एयरपोर्ट में अंधेरे में एवं खराब मौसम में भी 500-600 मीटर की दृश्यता पर भी सुरक्षित रूप से लैंडिंग एवं टेकऑफ कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट होगी शुरू
0 बम्हरौली एयरपोर्ट में आईएलएस लगने के बाद दिसंबर माह से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू हो सकती है। यह फ्लाइट सुबह जाकर शाम को वहां से वापस लौटेंगी। इसी तरह दिल्ली के लिए चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहले की तरह दोपहर में चलती रहेगी। एक साथ दो कंपनियों के यहां आ जाने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इसका सीधा असर यात्री किराये पर पड़ेगा, जिसके कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें