फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने होटल के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना ने होटल के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

0 एसएसपी ने डीएम को सौंपी होटल सीज करने की रिपोर्ट
इलाहाबाद। बाई का बाग स्थित होटल अभय के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त और एसएसपी से मिलकर होटल में देह व्यापार होने की शिकायत की। इसी होटल को सीज करने के लिए एसएसपी ने डीएम को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

शिवसेना के जिलाध्यक्ष चंद्रमा शुक्ला ने मंडलायुक्त और एसएसपी से बताया कि होटल व्यवसायी अभय गोस्वामी के होटल में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस की छापेमारी में वहां तीन छात्राएं मिली थीं। सीओ की जांच के बाद एसएसपी होटल को सीज करने के लिए डीएम को रिपोर्ट दी है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि होटल में नशे का व्यवसाय भी किया जा रहा है। जल्द से जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रोशन लाल भारतीय , मनोज सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, पप्पू, विनीत कौल आदि लोग शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें