फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल चुनाव पर विशेष पीठ में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बार कौंसिल चुनाव
विज्ञापन

000000000000000

हाईकोर्ट पहुंचा मामला, विशेषपीठ आज करेगी सुनवाई
0 अध्यक्ष और सचिव तलब, कमेटियों और अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करने के खिलाफ याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और कमेटियों के चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस प्रकरण पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित कर दी है, जो शनिवार को 11 बजे से मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बार कौंसिल के अध्यक्ष और सचिव को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बार कौंसिल सदस्य रोहिताश्व अग्रवाल की याचिका पर न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और न्यायमूर्ति अशोक कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। याचिका पर शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह ने बहस की। उन्होंने कहा कि कौंसिल के सचिव ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी है। जबकि अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु 12 जुलाई को नामांकन हो चुका है। 16 जुलाई को चुनाव होना है। 23 जुलाई को मौजूदा अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पद पर बने रहने के लिए ही उन्होंने सचिव की मिली भगत से चुनाव स्थगित कराया है। कोर्ट ने सचिव को फोन पर सूचित कर अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा तो बताया गया सचिव का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। बार कौंसिल के सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष केइस कार्य से सदस्यगण हतप्रभ हैं। विशेषपीठ शनिवार को मामले की सुनवाई करेगी। रविवार को चुनाव की तिथि नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें