फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिनदहाड़े व्यापारी के गल्ले से 50 हजार रुपये उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेहरू बाजार स्थित किराने की दुकान से बदमाश 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

कस्बे के शेखपुर उत्तरी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार मौर्य नेहरू बाजार में मस्जिद के सामने किराना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सात जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और सामान खरीदने की बात कही।
इसी दौरान वह सामान लेने दुकान के अंदर गए, तभी बदमाशों ने गल्ले में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
सामान लेकर बाहर आने पर दोनों युवक गायब मिले। जब उन्होंने गल्ला चेक किया तो उसमें रखी नकदी भी नहीं थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कोतवाली के पास हुई घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने तत्काल पुलिस को तहरीर दी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें