फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : राजू पाल हत्याकांड में फरार शूटर अब्दुल कवि पर 50 हजार का इनाम

Sat, 11 Mar 2023 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि पर आईजी रेंज चंद्रप्रकाश ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके पहले एसपी स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
सिर पर इनाम रखने का तरीका - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि पर आईजी रेंज चंद्रप्रकाश ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके पहले एसपी स्तर से 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने कुछ दिन पहले अब्दुल कवि के सराय अकिल स्थित भखंदा गांव में उसके घर को जमींदोज कर दिया था।

2005 में राजू पाल की हत्या के बाद हुई जांच में अब्दुल कवि का नाम सामने आया था। बताते हैं कि अब्दुल कवि के हाथ में घटनास्थल पर ही गोली लगी थी। माफिया अतीक के छोटे भाई अशरफ ने करेली के अस्पताल में उसका इलाज कराया था। अब्दुल कवि घटना के बाद से फरार हुआ तो अभी तक पकड़ा नहीं जा सका। पूरे मामले की जांच सीबीआई के हवाले हो गई, लेकिन अब्दुल की भनक वह भी नहीं पा सकी।

विज्ञापन


राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हुई हत्या के बाद पुलिस ने इसकी सुध ली और होली से पहले सराय अकिल क्षेत्र के भखंदा गांव स्थित उसके घर को बुलडोजर से ढहा दिया। उसके घर से कई असलहे भी मिले थे। दो दिन पहले सीबीआई उसके घर की कुर्की भी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें