नौ महीने से फरार है माे. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया
मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया काफी दिनों से फरार है। नैनी के गंजिया का रहने वाला पप्पू पहले दबंगई करता था। धीरे-धीरे उसका जरायम की दुनिया में नाम बड़ा होता चला गया। इस पर कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं। नैनी थाने का यह हिस्ट्रीशीटर भी है। नैनी के अलावा उस पर घरूपर, कोतवाली, धूमनगंज में भी मुकदमा है। रंगदारी मांगने के मामले में वांछित पप्पू के घर पर दो महीने पहले ही कुर्की की कार्रवाई की गई है। उसके गांव का नाम जहांगीराबाद गंजिया है। इसी के चलते उसे लोग पप्पू गंजिया कहने लगे।
पप्पू के खिलाफ दर्ज हैं कुल 42 मुकदमे
इनामी पप्पू गंजिया नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नैनी कोतवाली में दर्ज 37 मुकदमों के साथ ही घूरपुर के एक, कोतवाली के दो व धूमनगंज थाने का भी एक मुकदमा शामिल है।
हत्या के बाद स्कूटर मैकेनिक से बन गया माफिया
मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया एक मामूली स्कूटर मैकेनिक हुआ करता था। दावों पर यकीन करें तो अपने एक भाई की हत्या का बदला लेने के लिए जरायम की दुनिया में उतरे पप्पू के सिर पर अपराध का ऐसा जुनून सवार हुआ कि कुछ ही सालों में वह गैंगस्टर बन गया।