घटना के बाद थरवई के हेतापट्टी बाजार में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी बाजार संतोष कुमार केसरवानी की दुकान में जमकर लूटपाट की गई। दुकानदार संतोष कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी तथा भाई अशोक कुमार केसरवानी की जमकर पिटाई भी की गई। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर स्थित मार्केट के चौकीदार रामकृपाल की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी पछुआ देवी तथा नातिन आंचल को पीट कर घायल कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि डॉग स्क्वॉयड, फील्ड यूनिट सहित पुलिस की पांच टीमों को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। पुलिस गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।