फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से 50 हजार की टप्पेबाजी

Sun, 22 Nov 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चौक के एक सराफा कारोबारी से चलती विक्रम में टप्पेबाजों ने पचास हजार रुपये उड़ा दिए। कारोबारी शनिवार दोपहर हरवारा स्थित घर से विक्रम में बैठकर स्टेशन आ रहा था। रास्ते में टप्पेबाजों ने बैग से नगदी गायब कर दी। स्टेशन पर उतरने के बाद कारोबारी ने बैग चेक किया तो नगदी गायब थी। सूचना खुल्दाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने विक्रम चालक और आसपास के संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


धूमनगंज के हरवारा में रहने वाले सुभाष कुमार पुत्र स्व. महेश प्रसाद की चौक के बादशाही मंडी इलाके में सोने-चांदी की दुकान है। वह रोज धूमनगंज से विक्रम में बैठकर स्टेशन आते हैं। स्टेशन से रिक्शा पकड़कर दुकान जाते हैं। रोजाना की तरह सोमवार दोपहर सुभाष विक्रम में बैठकर स्टेशन के लिए चले। सुभाष ने एक बैग लिया था, जिसमें लगभग पचास हजार रुपये था। उनके एक तरफ किशोर बैठा था जबकि दूसरी ओर एक महिला बैठी थी।

दोनों ने सुभाष को कई बार बीच में धक्का दिया, लेकिन सुभाष समझ नहीं पाए। वह स्टेशन के पास उतरने के बाद रिक्शा बुलाने लगे। तभी उन्होंने देखा कि बैग में रखी नगदी गायब है। वह विक्रम चालक को खोजने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। सुभाष ने बताया कि आशंका है कि किशोर और महिला उन्हें बार-बार धक्का दे रहे थे। उन्हीं लोगों ने रकम उड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें