मानधाता के छितपालगढ़ बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा से गायब चांदी के मुकुट। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर भगवान की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के तीन मुकुट और दानपेटिका में रखी करीब 50 की नकदी पार कर दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजार के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंदिर के पुजारी त्रियुगीनाराण व दुर्गेशमणि तिवारी सुबह दरवाजे का ताला टूटा व सामान बिखरे देखकर दंग रह गए। मंदिर में चोरी की सूचना पर बाजार के आक्रोशित लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना पर देल्हूपुर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और जांचकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।