फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माघ मेले में श्रद्धालुओं का सफर आसान करेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, शटल सेवा से मिलेगी राहत

Fri, 25 Sep 2026 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला-2027 में कल्पवासियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन मेला क्षेत्र में 50 इलेक्ट्रिक बसों को शटल सेवा के रूप में चलाएगा।
विज्ञापन
शटल बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला-2027 में कल्पवासियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन मेला क्षेत्र में 50 इलेक्ट्रिक बसों को शटल सेवा के रूप में चलाएगा। यह विशेष सेवा शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अस्थायी बस अड्डों, मुख्य पार्किंग स्थलों और सीधे संगम तट को जोड़ेगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने पुख्ता कार्ययोजना तैयार की है। पर्वों के दौरान बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को हर पांच मिनट में बस मिलेगी।

विज्ञापन


प्रशासन ने यातायात और भीड़ प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार किया है। जरूरत पड़ने पर जनवरी के शुरुआती दिनों में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी से अतिरिक्त 25 ई-बसों को प्रयागराज लाने की तैयारी है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि मेले में 50 ई-बसें शटल सेवा के रूप में चलाई जाएंगी। महाकुंभ के दौरान बाहरी शहरों से मंगाई गई ई-बसों से काफी सहूलियत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें