फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 48 घंटे बाद संगम में 30 फीट नीचे बालू में दबा मिला महाराष्ट्र के श्रद्धालु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम में डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु दामाजी महादेव पाकमोडे (45) का शव 48 घंटे बाद बुधवार सुबह नदी की तलहटी में बालू के नीचे दबा मिला। शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे 30 फीट गहराई में फंसा हुआ था।
विज्ञापन

धवार सुबह सात गोताखोरों की टीम ने करीब चार घंटे तक तलाश की, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे शव बरामद हो सका। दो दिनों से चल रहे सर्च अभियान के दौरान बचाव दल संगम से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिया के दुमदुमा गांव तक तलाश कर चुका था, लेकिन श्रद्धालु का शव घटनास्थल के आसपास ही मिला।
शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले दामाजी सोमवार सुबह परिवार के 21 सदस्यों के साथ संगम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
विज्ञापन



संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इसके अलावा बाढ़ राहत पीएसी की एक कंपनी भी मौजूद है। इसके बावजूद हादसे के समय दामाजी को बचाया नहीं जा सका। जल पुलिस प्रभारी रवींद्र नाथ ने बताया कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे दामाजी महादेव पाकमोडे को तलाशा गया है, उनकी मौत चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर थे दामाजी
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दामाजी महादेव पाकमोडे का शव बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया। दामाजी की संगम में डूबकर मौत हो गई थी। उनका शव बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हादसे वाली जगह पर गहराई में मिला। चचेरे भाई प्रभाकर पाकमोडे ने बताया कि दामाजी ग्राम पंचायत में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी छह बड़ी बहनें हैं। उनकी पत्नी मनीषा पर 12 साल के बेटे मोहित और नौ साल की बेटी परी की जिम्मेदारी है। परिवार ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें